नीमडीह: पारकीडीह में बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच मूंग व उड़द बीज का हुआ वितरण
नीमडीह प्रखंड के पारकीडीह गांव में वर्ष 2026-27 की बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच मूंग एवं उड़द के बीज का वितरण किया गया. योजना का उद्देश्य किसानों को दलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है. इस दौरान शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे जानकारी देते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप ने कहा कि किसानों को उन्नत खेती