राजौरी गार्डन: तिलक नगर थाना पुलिस ने संतगढ़ से एक कुख्यात वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के 3 मोबाइल बरामद
तिलक नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात वाहनचोर को संतगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम मोहम्मद रजा है जो सुल्तानपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के 3 मोबाइल व एक स्कूटी को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही लूटपाट और चोरी सहित 10 मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चार मामलो को सुलझाने का दावा किया है।