Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

MORE NEWS

माउंट आबू में राष्ट्रभक्ति का उत्साह
सेना, सुरक्षा बलों व होटल एसोसिएशन ने मिलकर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, किया पौधारोपण।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

आबू रोड। पर्यटन नगरी माउंट आबू में देश भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। माउंट आबू होटल एसोसिएशन, स्टर्लिंग रिसॉर्ट, भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
    इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ CRPF के पुलिस महानिरीक्षक सी. सुधाकर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
   हरी झंडी मिलने के पश्चात तिरंगा यात्रा पूरे माउंट आबू शहर की परिक्रमा के लिए रवाना हुई। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों के साथ निकाली गई इस यात्रा ने शहरवासियों और पर्यटकों में अभूतपूर्व उत्साह भर दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
   तिरंगा यात्रा के उपरांत सभी सुरक्षा बलों के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों तथा होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण अभियान भी चलाया। इस दौरान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

माउंट आबू में राष्ट्रभक्ति का उत्साह सेना, सुरक्षा बलों व होटल एसोसिएशन ने मिलकर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, किया पौधारोपण। दैनिक वीरधरा राजस्थान। आबू रोड। पर्यटन नगरी माउंट आबू में देश भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। माउंट आबू होटल एसोसिएशन, स्टर्लिंग रिसॉर्ट, भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ CRPF के पुलिस महानिरीक्षक सी. सुधाकर ने हरी झंडी दिखाकर किया। हरी झंडी मिलने के पश्चात तिरंगा यात्रा पूरे माउंट आबू शहर की परिक्रमा के लिए रवाना हुई। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों के साथ निकाली गई इस यात्रा ने शहरवासियों और पर्यटकों में अभूतपूर्व उत्साह भर दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के उपरांत सभी सुरक्षा बलों के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों तथा होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण अभियान भी चलाया। इस दौरान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 15, 2026