सागर नगर: सागर प्रशासन ने हटवाएं पुराने बस स्टैंड मार्ग से बस स्टेण्ड के संकेतक बोर्ड
सागर शहर मे आज से यात्री बसों का संचालन आरटीओ कार्यालय के पास स्थित बस स्टैंड क्रमांक 1 और भोपाल रोड स्थित बस स्टैंड क्रमांक 2 से शुरू हो गया है। जिसके बाद अब सागर प्रशासन ने पुराने बस स्टैंड मार्ग पर लगे बस स्टैंड के संकेतक भी शनिवार को हटवा दिए हैं ताकि बाहर से आने वाले लोग भ्रमित ना हो। सागर शहर में आज से नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू गया हैं।