सागर नगर: सागर शहर के अंदर से अब सभी यात्री बसों का संचालक हुआ बंद,जानिए अब किस रूट से कौन सी बसें चलेंगी
सागर बस स्टैंड विवाद में उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने जो पहले ना बस स्टैंड से संचालन पर रोक लगाई थी उसको भी हटा दिया है। कोर्ट ने 10 जून 2024 को सागर कलेक्टर के द्वारा जो आदेश जारी किया गया था उसमें शहर के बाहर से बसें चलाने का रास्ता बताया गया था, और अब सागर शहर के अंदर से यात्री बसों का संचालक बंद हो गया हैं।