सागर नगर: नगरीय प्रशासन मंत्री से सागर महापौर ने मुलाक़ात की बोली लैंडमार्क कंपनी से शहर परेशान, ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सागर महापौर संगीता तिवारी ने भोपाल में भेंट की। महापौर ने बताया स्मार्ट सिटी के माध्यम से शहर में काम कर रही लैंडमार्क विक्ट्री वन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा निर्माण में लेटलतीफी और मनमानी की जा रही है। कई सड़कें अधूरी पड़ी हैं।शहर लैंडमार्क कंपनी के काम से परेशान है। कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग मंत्री से की।