सागर नगर: नए बस स्टैंड से बसों के संचालन के हाईकोर्ट के आदेश का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत, कमियो को दूर करने की बात कही
जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब सागर शहर में नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हो गया है। वही हाई कोर्ट के आदेश का भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने स्वागत किया है उन्होंने कहा कि हम सभी को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए। बस स्टैंड पर जो भी कमियां हैं उनको भी जल्द दूर किया जाएगा।