सागर नगर: हाई कोर्ट के आदेश के बाद नए बस स्टैंड से बसों का संचालन हुआ शुरू सूचना के अभाव में यात्री हुए परेशान
सागर में 20 जुलाई शनिवार सुबह से एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है जिसकी वजह से हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं।45 साल बाद बस स्टैंड को शिफ्ट किया गया है, सागर में यात्री बसों का संचालन न्यू आरटीओ कार्यालय के पास स्थित न्यू बस स्टैंड से दोबारा शुरू हो।वहीं सूचना के अभाव में यात्रियों को परेशानी उठाते हुए देखा गया।