अधिवक्ता ने ही रची थी अपने अपहरण की झूठी साजिश, सीएम योगी ने भी प्रकरण की जांच के दिए थे आदेश
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2024 भुल्लनपुर के रहने वाले लापता अधिवक्ता सुरेंद्र पटेल मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस घटना के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक महकमे में काफी हड़कंप मचा गया था। बीते दिनों अधिवक्ता के गायब होने को लेकर सेंट्रल बार के अधिवक्ताओं ने सीएम योगी को भी अवगत कराया था। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए युवक को बरामद किया।