सेवा ज्योति कलश यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प
#देवरिया। युवा कल्याण विभाग एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा- विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम से सुभाष चौक तक रैली निकाली गई।
रैली में युवाओं, खिलाड़ियों, युवक मंगल दल के सदस्यों और पीआरडी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
रैली का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गोंड ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, निखिल आनंद, नीरज कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, आशीष सिंह, अर्जुन सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष विकास यादव सहित पीआरडी स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
वहीं क्रीड़ा विभाग से विकास मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी और गिरीश चंद्र सिंह मौजूद रहे।