सुल्तानगंज: नवरात्र से पहले महालया पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की का
शारदीय नवरात्र की शुरुआत से पहले शनिवार को महालया के पावन अवसर पर सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे। सुबह से ही गंगा घाट पर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महालया