पाली: ग्राम बछलापुर के पास झांसी से खुरई की ओर जा रही बेतवंती ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार महिला और चालक को मारी जोरदार टक्कर
Pali, Lalitpur | Jul 31, 2026 थाना पाली अंतर्गत ग्राम बछलापुर के पास शुक्रवार सुबह 8:00 बजे झांसी से खुरई जाने वाली बेतवंती ट्रेवल्स की बेकाबू बस ने पाली से घटवार की ओर जा रहे बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी बिरधा में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।