सचिवालय, शिमला में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षकों की सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। हम उनके हित में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Ani, Kullu | Oct 10, 2026