लखीसराय: किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में घरेलू विवाद में मारपीट, एक वृद्ध महिला जख्मी
लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी महिला को उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल बुधवार की पूर्वाह्न 10:45 पर लाया गया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घायल वृद्ध महिला का उपचार किया गया।