हरदा जिले में टेल क्षेत्र के 148 गांवों के किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई के लिए पानी
-पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने शहीद दीप सिंह चौहान माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना के संबंध में हरदा में अधिकारियों की बैठक लेकर डीपीआर को दिया अंतिम रूप, पूर्व कैबिनेट मंत्री की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते 18 मार्च को हरदा में की थी शहीद दीप सिंह चौहान माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना की घोषणा
अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में हरदा जिला शत-प्रतिशत सिंचित कराने की दिशा में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के प्रयास निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने हरदा में गत 26 जनवरी को शहीद दीप सिंह चौहान माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना के माध्यम से टेल क्षेत्र तक के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की घोषणा की थी। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल की मांग पर बीते 18 मार्च को हरदा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद दीप सिंह चौहान माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना की सौगात प्रदान करते हुए इसे स्वीकृति की घोषणा की। इस परियोजना में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने हरदा जिले के उन गांवों को सबसे पहले प्राथमिकता में शामिल किया है। जहां सिंचाई के लिए किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचता है। गुरूवार को हरदा में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने सिंचाई विभाग एवं एनबीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने शहीद दीप सिंह चौहान माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना के लिए 148 गांवों की डीपीआर को अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे चली बैठक में अंतिम रूप दिया। यह डीपीआर अब शासन स्तर पर भेजी जाएगी। जहां से स्वीकृति मिलते ही परियोजना को गति मिलेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने बताया कि शहीद दीप सिंह चौहान माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना से हरदा जिले के 148 गांवों की 1 लाख 62 हजार 251 एकड़ कृषि भूमि सिंचित होगी। जिसमें टेल के उन गांवों के किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा। जहां नहर होने के बाद भी पानी नहीं पहुंच रहा है। यह वे गांव हैं जो कि शहीद ईलाप सिंह सिंचाई परियोजना एवं गंजाल मोरण्ड सिंचाई परियोजना में नहीं हैं। उन्हें शहीद दीप सिंह चौहान माइक्रो लिफ्ट में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 148 गांवों में पाइप लाइन के माध्यम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगा। इस परियोजना का पूरा काम सिंचाई विभाग के माध्यम से होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने बताया कि शहीद दीप सिंह चौहान माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना की डीपीआर को शासन से शीघ्र ही स्वीकृति दिलाएंगे। ताकि इस परियोजना के माध्यम से टेल क्षेत्र के खेतों तक पानी पहुंचेगा और हरदा जिला शत-प्रतिशत सिंचित जिला बनेगा। बैठक में सिंचाई विभाग से कार्यपालन यंत्री सोनम वाजपेयी, एसडीओ सोनतलाई माचक रोहन विल्यम्स, एसडीओ सामरधा रेवापुर मौसम पोर्ते, एसडीओ टिमरनी विनीत बोरयाले, सब इंजीनियर प्रेमित पाटिल एवं कमलेश काजले भी मौजूद थे।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
शहीद दीप सिंह चौहान माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना से अबगांवकलां, अबगांवखुर्द, अदलपुर, अदलपुर रैयत, अलायगांव, अमनेर, अमरसमा, बहाला, बाहरगांव, बैडग़ांव, बैड़ी, बालागांव, बाल्याखेड़ी, बम्हनगांव, बरकलां, बरखेड़ी, भादूगांव, बहादुरपुरा, भैरोपुर, भामनेर, भाटपरेटिया, भवरतलाब, भायली, बीचपुरी, बंूदड़ा, चारखेड़ा, चौकी, चुनड़ी, डगावांनीमा, देदलादमानी, देदलामाल, देवतलाब, देवास, धामनिया, धनगांव, धौलपुरखुर्द, दूरानीखेड़ा, दूधकच्छखुर्द, दुमदुम, गाडरापुर, गांग्याखेड़ी, गांगला, घोड़ाकुंड, गोदड़ी, गुराडख़ेड़ा, गुआड़ी, हरदा खुर्द, हेमापुर, जामुन्या, झाड़पा, झुंडगांव, जिजगांवकलां, कड़ौलाउबारी, कनारदा, करताना, कादड़ी, कायागांव, कैलनपुर, खारपा, खेड़ा, खेड़ी खुशाल, खिडक़ी, खोल्याखेड़ी, कोलीपुरा, कोलवा, कोल्याखेड़ी, कुही, कुकरावद, कुंजरगांव, कुसिया, लहतपुर, मजली, मान्याखेड़ी, नहाडिय़ा, नहालखेड़ा, नांदवा, नरसिंहखेड़ी, नयागांव, नीलगढ़, नीमाचाकलां, नीमाचाखुर्द, पड़वान, पलासनेर, पायली, पिडग़ांव, रन्हाईकलां, रूपीपरेटिया, रहटाखुर्द, रिछाडिय़ा, रिजगांव, रूंदलाय, सामरधा, सिरकम्बा, सोलडपुर, सुहागपुर, सुखरास, उड़ा, खेड़ी मेहमुदाबाद, बैरागढ़, खामापड़वा, कमताड़ा, कमताड़ी, पहटगांव, बीड़, धौलपुर, सक्तापुर, नहालीखुर्द, हरदाखास, महलपुरा, जादौपुरा, टेमलाबाड़ी रैयत, टेमलाबाड़ीमाल, कुड़ावा, मुहॉल सर्कुल, मुहॉलकलां, मुहॉलखुर्द, जयमलपुरा, जूनापानी, गोपालपुरा, भवरदीमाल, भवरदीरैयत, भवरदीकलां, मक्तापुर, मोरगढ़ी, छुरीखाल (जामन्या), कुंडिया, सोनपुरा, सारसूद, भवरदामाफी, पहटकलां, पहटकलांखुर्द, जटपुरामाल, लोनी, निमाचा, बाफला, तिमाचा, पाटली, विक्रमपुराखुर्द, भीमपुरा, रहटाकलां, कालकुंड, धूपकरण, पंधानिया, मरदानपुर, बावडिय़ा, बैडिय़ाकलां, बैडिय़ाकलां खुर्द शामिल हैं।
Harda, Harda | Jun 18, 2026