Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
image
image
image
image
image

➡️ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, जन कल्याण शिविरों की समीक्षा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजली जोसेफ द्वारा आज विकासखण्ड टिमरनी में विशेष अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों का सघन निरीक्षण किया गया। श्रीमती जोसेफ ने सर्वप्रथम विकासखण्ड टिमरनी में आयोजित जन कल्याण शिविर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत छिदगांवमेल पहुंचकर जल संरक्षण के अंतर्गत निर्मित *रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं सोक्ता पीट* का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता देखी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं। श्रीमती जोसेफ ने अन्य पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। ➡️ विशेष अभियान 05 से 21 जून 2026 तक उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12.06.2026 से 18.06.2026 के मध्य विकासखण्ड स्तर पर जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। ➡️ शिविर कार्यक्रम 1. विकासखण्ड हरदा दिनांक 12.06.2026 से 14.06.2026 तक 2. विकासखण्ड खिरकिया दिनांक 15.06.2026 से 17.06.2026 तक 3. विकासखण्ड टिमरनी नगर परिषद टिमरनी कार्यालय में दिनांक 16.06.2026 से 18.06.2026 तक इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की राजस्व, पेंशन, आयुष्मान, राशन कार्ड एवं अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचे और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य हों। Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanKalyanShivir #Harda #हरदा

28 views | Harda, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026