गभाना: हाईवे बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, हादसे में बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
गभाना में नेशनल हाईवे बाइपास पर रविवार शाम करीब पांच बजे बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। हादसा बरौली मोड़ के पास हुआ, जहां किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे। कासगंज के सिढ़पुरा निवासी मुकेश अपने साथी के साथ बाइक से खुर्जा की तरफ से कासगंज की ओर जा रहे थे।