भीलवाड़ा: प्रथम सकल हिंदू समाज सामूहिक विवाह महोत्सव ऐतिहासिक रहा, 31 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
भीलवाड़ा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर में आयोजित प्रथम भव्य सकल हिंदू समाज सामूहिक विवाह महोत्सव अत्यंत गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान एवं महंत श्री मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस विवाह समारोह में मेवाड़ क्षेत्र के संत-महंत विशेष रूप से उपस्थित होकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद।