झांसी: झांसी के बिजौली में अचानक धंसी जमीन, गहरे गड्ढे में समा गया ठेला, क्षेत्रवासियों का कहना- आसपास की जमीन भी धस रही
Jhansi, Jhansi | Sep 12, 2026 बिजौली क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कमाल शाह बाबा की दरगाह के बगल से करीब एक साल पहले निकाली गई पानी की पाइपलाइन के आसपास अचानक जमीन धंस गई। जमीन धंसने से मौके पर एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें वहां खड़ा एक ठेला भी समा गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आसपास की जमीन भी धस रही