शामली: कोतवाली शामली पुलिस ने हसनपुर लिसाढ निवासी युवक को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 6, 2024 शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में क्षेत्र के गांव हसनपुर लिसाढ निवासी विपिन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।