शामली: 11 दिसंबर को थानाभवन में रोजगार मेले का होगा आयोजन, 1465 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन
Shamli, Shamli | Dec 6, 2024 शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे शामली कलेक्ट्रेट से मिली जानकारी के मुताबिक जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने अवगत कराया कि जिला सेवायोजन कार्यालय शामली के तत्वावधान में 11 दिसंबर को चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज थानाभवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 1465 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन होगा।