शामली: कैराना में टांग में गोली मारकर गौकशी में जेल भेजने की धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को एसपी ने किया लाइन हाजिर
Shamli, Shamli | Dec 6, 2024 शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे एसपी शामली रामसेवक गौतम ने बताया कि कैराना में हैडकांस्टेबिल द्वारा मुकदमें में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान गलत आचरण पाया गया था, जिसके चलते संबंधित पुलिसकर्मी हैडकांस्टेबिल मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल, पुलिसकर्मी द्वारा एक युवक को टांग में गोली मारकर गौकशी में जेल भेजने की धमकी दी गई थी।