शामली: एसओजी, सर्विलांस और कांधला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब निवासी ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 6, 2024 शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में बताया गया कि शामली जिले की एसओजी, सर्विलांस व कांधला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब के गांव डाला माजरा नवीपुरा जनपद फतेहगढ़ निवासी जगतार सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो वर्ष 2020 में शराब तस्करी के मामले में फरार था और उसपर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।