रॉबर्ट्सगंज: अनपरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत फरार 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
सोनभद्र में SP अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनपरा थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में फरार 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है रविवार शाम 7 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित आरोपी संदीप सिंह पुत्र जय कुमार सिंह निवासी चौरा थाना माडा जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया गया।