सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कतार में खड़े आवेदकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने भी आवेदकों से चर्चा की।
जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh
#GoodGovernance
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh