गया टाउन सीडी ब्लॉक: सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 1,54,449 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित, DM बोले- 30 मई तक CSC से निशुल्क प्रमाणीकरण
गयाजी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 1,54,449 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है, जिसके कारण पेंशन भुगतान प्रभावित हो रहा है। इसकी जानकारी आज दिनांक 4 मई सोमवार की शाम 4 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।