सुजानगढ़: चापटिया तलाई की पाइपलाइन टूटी, किसानों में आक्रोश
सुजानगढ़ की चापटिया तलाई से रतनलाल जाट के खेत तक डाली गई गंदे पानी की निकासी पाइपलाइन पूरी तरह टूट गई है। इससे सैकड़ों किसानों के खेतों में पानी भर रहा है और रास्ते जाम हो रहे हैं। बाजरा, मूंग, मोठ की खरीफ फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान वेदप्रकाश जांगिड़ ने आरोप लगाया कि घटिया क्वालिटी की पाइपलाइन काम में ली है।