मंझनपुर: गाँव में फैली भेड़िये की दहशत दूर करने को नेवारी पहुंचे फारेस्ट अधिकारी ने भेड़िये होने से किया इंकार, बताया बचाव के तरीके
जिले में तीन दिनों से भेड़िए की दहशत चल रही है,क्योंकि जंगली जानवरों के हमले में चार लोग घायल हुए हैं।मंझनपुर तहसील के नेवारी गांव पहुंचे फॉरेस्ट अधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि हमला करने वाले जानवर भेड़िए नहीं है बल्कि सियार है।फॉरेस्ट अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहें न फैलाए।उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।