मंझनपुर: मीरापुर तकिया स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
कौशाम्बी जिले में कड़ा धाम थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गिरकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया है।