उतरौला: नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूपचंद गुप्ता ने होलिका में अग्नि प्रज्वलित की
13 मार्च गुरुवार रात लगभग 10:00 बजे नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष अनूप चंद गुप्ता ने पूजन अर्चन के साथ होलिका में अग्नि प्रज्वलित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर वासी उनके साथ रहे। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ ही आपसी प्रेम भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने नगर वासियों से सामाजिक सौहार्द को बनाए रखकर त्योहार मनाने को कहा।