निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र कियावत ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
---
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2026 की कार्यवाही के प्रेक्षण हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र कियावत, भा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) ने आज जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
प्रेक्षक श्री कियावत ने शासकीय शिशु मंदिर टीकमगढ़ में बूथ क्र. 24,25, ग्राम करमासन घाट, करमासन हटा में बूथ क्र. 195,196,197,198 तथा ग्राम पंचायत वैसा बूथ क्र. 193 तथा 194 मतदान केन्द्र में सभी मूलभूत सुविधाओंकी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन) श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, तहसीलदार डॉ. एके गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 11, 2026