अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कब्जे से आतिशबाजी सामग्री बरामद।
--------------------------------
रायबरेली। दीपावली,धनतेरस, छठ पूजा के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 86.5 किलोग्राम आतिशबाजी सामग्री बरामद की है।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 नवंबर की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के इंकलाब होटल के पास ताज होटल गली में निसाद अख्तर और मोहम्मद जरार तथा चकबीकापुर में अमन नामक व्यक्ति बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब
Rae Bareli, Raebareli | Nov 3, 2026