बाँदा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू कांग्रेस में शामिल, सम्मान समारोह आयोजित
बाँदा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन साहू जी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बाँदा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित जी सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान श्री मोहन साहू जी का स्वागत एवं सम्मान किया गया और उनके कांग्रेस में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
📍 बाँदा, उत्तर प्रदेश
📅 15 सितम्बर 2026
#BandaNews #Banda #Congress #MohanSahu #Bundelkhand
Banda, Banda | Sep 15, 2026