Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews
No post available

पुलिस विभाग के एवं ग्राम पंचायत बड़गांव के तत्वधान में जनसंवाद कार्यक्रम

Badgaon, Udaipur | Apr 2, 2021

MORE NEWS

*जिला कलक्टर ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

सलूंबर, 02 जून। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने मंगलवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम भई खेल मैदान के लिए प्रस्तावित स्थान का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने सरनी नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने "क्लीन सरनी, ग्रीन सलूंबर" अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों में गति लाने पर जोर दिया।

इसके बाद जिला कलक्टर ने प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

*जिला कलक्टर ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* सलूंबर, 02 जून। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने मंगलवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम भई खेल मैदान के लिए प्रस्तावित स्थान का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने सरनी नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने "क्लीन सरनी, ग्रीन सलूंबर" अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों में गति लाने पर जोर दिया। इसके बाद जिला कलक्टर ने प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Badgaon, Udaipur | Jun 3, 2026

Udaipur के जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में बवाल के गीतांजलि हॉस्पिटल में एक बार फिर हुआ बवाल शुरू!#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Udaipur के जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में बवाल के गीतांजलि हॉस्पिटल में एक बार फिर हुआ बवाल शुरू!#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Badgaon, Udaipur | Jun 2, 2026

सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर में गुप्त स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 300 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी की गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 02 जून 2026। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की विरुद्ध बड़ी कार्रवाई  करते हुए एक टाटा ट्रक में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के भीतर बनाई गई गुप्त स्कीम का पर्दाफाश किया है। ट्रांसफार्मर में छिपाकर परिवहन की जा रही लगभग 300 पेटी अवैध किंगफिशर बीयर बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

    जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध चितौडगढ़ जिले में कार्यवाही जारी है।  जिले के समस्त थानाधिकारीयों को जिरो टोलरेन्स की नीति अपनाने के आदेश जारी कर रखे है इसी अभियान के तहत थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के एएसआई राजेन्द्रसिंह को जरीये मुखबीर सुचना मिली की एक टाटा ट्रक जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई है जो निम्बाहेडा की तरफ से छोटीसादडी, प्रतापगढ़ होता हुआ गुजरात की तरफ जायेगा यदि उक्त ट्रक को तुरन्त चैक किया जावे तो भारी मात्रा में अवैध शराब पकड में आ सकती है एवं देरी करने पर ट्रक चालक द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब से ट्रक को ले जा कर अवैध अंग्रेजी शराब बेच खुर्द बुर्द कर देगा। इस पर टीम द्वारा तुरन्त उक्त ट्रक को नरसिंहगढ टोल पर रुकवाया जाकर चैक किया तो ट्रक के अन्दर रखे विघुत ट्रांसफार्मर में स्कीम बनाकर अवैध रुप से 300 पेटी शराब (7200 किंगफिशर केन प्रत्येक 500 एमएल) को व टाटा ट्रक को जप्त किया जाकर चालक गंगाराम पिता मोतीलाल मीणा उम्र 28 साल निवासी हिरीवाली थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उक्त अवैध शराब तस्करी से जुडे तस्करों का पता लगाने में जुटी है। 
तरिका वारदात:- तस्कारों द्वारा योजनाबद्व तरीके से टाटा ट्रक में एक विघुत ट्रांसफार्मर को रखकर उसमें स्कीम बना रखी है ताकी अवैध शराब की तस्करी करने में आसानी रहे।
गठित टीम:- एसआई  सुरेश चन्द्र, एएसआई राजेन्द्रसिंह, कानि .सुर्यभानसिंह, सुरेशकुमार , बाबुलाल, आशीष,कृष्णकुमार।

सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर में गुप्त स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 300 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी की गिरफ्तार चित्तौड़गढ़, 02 जून 2026। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा ट्रक में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के भीतर बनाई गई गुप्त स्कीम का पर्दाफाश किया है। ट्रांसफार्मर में छिपाकर परिवहन की जा रही लगभग 300 पेटी अवैध किंगफिशर बीयर बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध चितौडगढ़ जिले में कार्यवाही जारी है। जिले के समस्त थानाधिकारीयों को जिरो टोलरेन्स की नीति अपनाने के आदेश जारी कर रखे है इसी अभियान के तहत थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के एएसआई राजेन्द्रसिंह को जरीये मुखबीर सुचना मिली की एक टाटा ट्रक जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई है जो निम्बाहेडा की तरफ से छोटीसादडी, प्रतापगढ़ होता हुआ गुजरात की तरफ जायेगा यदि उक्त ट्रक को तुरन्त चैक किया जावे तो भारी मात्रा में अवैध शराब पकड में आ सकती है एवं देरी करने पर ट्रक चालक द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब से ट्रक को ले जा कर अवैध अंग्रेजी शराब बेच खुर्द बुर्द कर देगा। इस पर टीम द्वारा तुरन्त उक्त ट्रक को नरसिंहगढ टोल पर रुकवाया जाकर चैक किया तो ट्रक के अन्दर रखे विघुत ट्रांसफार्मर में स्कीम बनाकर अवैध रुप से 300 पेटी शराब (7200 किंगफिशर केन प्रत्येक 500 एमएल) को व टाटा ट्रक को जप्त किया जाकर चालक गंगाराम पिता मोतीलाल मीणा उम्र 28 साल निवासी हिरीवाली थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उक्त अवैध शराब तस्करी से जुडे तस्करों का पता लगाने में जुटी है। तरिका वारदात:- तस्कारों द्वारा योजनाबद्व तरीके से टाटा ट्रक में एक विघुत ट्रांसफार्मर को रखकर उसमें स्कीम बना रखी है ताकी अवैध शराब की तस्करी करने में आसानी रहे। गठित टीम:- एसआई सुरेश चन्द्र, एएसआई राजेन्द्रसिंह, कानि .सुर्यभानसिंह, सुरेशकुमार , बाबुलाल, आशीष,कृष्णकुमार।

Badgaon, Udaipur | Jun 2, 2026

'संगठन सृजन अभियान' के अंतर्गत पीसीसी द्वारा आयोजित शिविर के दिशा निर्देशों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न।

उदयपुर। 2 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अजमेर के पुष्कर में पिछले दस दिन तक राजस्थान के पचास जिलाध्यक्षों के आवासीय शिविर के समापन बाद आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं शिविर में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना को लेकर विस्तृत चर्चा करी।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया की पीसीसी द्वारा अजमेर के पुष्कर में दस दिन चले आवासीय शिविर में एआईसीसी एवं पीसीसी द्वारा जिले में बूथ स्तर तक संगठन को ओर मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिनमें मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर प्रति माह बैठक कर संबंधित मंडल एवं ब्लॉक की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से पीसीसी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी की लगातार तीन बैठक अथवा धरना-प्रदर्शन में बिना किसी ठोस कारण नहीं आने वाले संबंधित विधायक एवं विधायक प्रत्याशियों, पीसीसी पदाधिकारियों के नाम भी पीसीसी को अवगत करवाए जाएगे।साथ ही प्रत्येक माह में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कर जिले की विस्तृत रिपोर्ट पीसीसी को भिजवाई जायेगी। साथ ही संगठन की निरंतर बैठकों, धरना-प्रदर्शन में भाग लेने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की जानकारी भी समय-समय पर पीसीसी को भिजवाई जा सके। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के स्पष्ट दिशा निर्देश है कि संगठन में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को ही आने वाले समय में आगे बढ़ाया जाएगा।
मीणा ने इस सम्बन्ध में सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश जारी कर प्रत्येक माह में एक बैठक मंडल स्तर तक करने की बात भी कही। साथ ही आने वाले समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आवासीय शिविर लगाये जाने की बात कही।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, अर्जुन मेनारिया, डॉ संजीव राजपुरोहित, दिनेश औदिच्य, रूप लाल सालवी, मोदी राम प्रजापत, विजयराज सिंह शक्तावत, लालू राम भजात, शम्भु सिंह चुण्डावत, निमेष नेमा, महेंद्र डामोर आदि पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिनेश औदिच्य
मीडिया प्रभारी
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी

'संगठन सृजन अभियान' के अंतर्गत पीसीसी द्वारा आयोजित शिविर के दिशा निर्देशों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न। उदयपुर। 2 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अजमेर के पुष्कर में पिछले दस दिन तक राजस्थान के पचास जिलाध्यक्षों के आवासीय शिविर के समापन बाद आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं शिविर में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना को लेकर विस्तृत चर्चा करी।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया की पीसीसी द्वारा अजमेर के पुष्कर में दस दिन चले आवासीय शिविर में एआईसीसी एवं पीसीसी द्वारा जिले में बूथ स्तर तक संगठन को ओर मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिनमें मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर प्रति माह बैठक कर संबंधित मंडल एवं ब्लॉक की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से पीसीसी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी की लगातार तीन बैठक अथवा धरना-प्रदर्शन में बिना किसी ठोस कारण नहीं आने वाले संबंधित विधायक एवं विधायक प्रत्याशियों, पीसीसी पदाधिकारियों के नाम भी पीसीसी को अवगत करवाए जाएगे।साथ ही प्रत्येक माह में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कर जिले की विस्तृत रिपोर्ट पीसीसी को भिजवाई जायेगी। साथ ही संगठन की निरंतर बैठकों, धरना-प्रदर्शन में भाग लेने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की जानकारी भी समय-समय पर पीसीसी को भिजवाई जा सके। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के स्पष्ट दिशा निर्देश है कि संगठन में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को ही आने वाले समय में आगे बढ़ाया जाएगा। मीणा ने इस सम्बन्ध में सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश जारी कर प्रत्येक माह में एक बैठक मंडल स्तर तक करने की बात भी कही। साथ ही आने वाले समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आवासीय शिविर लगाये जाने की बात कही। बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, अर्जुन मेनारिया, डॉ संजीव राजपुरोहित, दिनेश औदिच्य, रूप लाल सालवी, मोदी राम प्रजापत, विजयराज सिंह शक्तावत, लालू राम भजात, शम्भु सिंह चुण्डावत, निमेष नेमा, महेंद्र डामोर आदि पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिनेश औदिच्य मीडिया प्रभारी उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी

Badgaon, Udaipur | Jun 2, 2026

*एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता।*
*जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार।*
*एनडीपीएस एक्ट मे  दो इनामी सहित 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार*
*पुलिस की 97 टीमों के 575 पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्यवाही।*

चित्तौड़गढ़, 02 जून  2026। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 97 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 111 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
     पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि  वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान एएसपी चित्तौड़गढ़ मुकुल शर्मा के सुपरविजन में सोमवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई।
      जिले के शहर चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 97 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थानों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया।
     सोमवार तड़के कुल 575 पुलिस कर्मियों द्वारा  संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 335 बीएनएसएस में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 29 अपराधी,   स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 83 अपराधी व निरोधात्मक कार्यवाही में 31  अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।  दो ईनामी अपराधियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 
       अभियान में उक्त कार्यवाही के दौरान 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 
      उक्त एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने सिरोही जिले के 04 हजार रुपये के ईनामी बदमाश  संजय पुत्र राधेश्याम जाट को भादसोड़ा थाना पुलिस ने तथा चित्तौड़गढ़ जिले के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी राकेश पुत्र बाबुराम विश्नोई  निवासी कंवर जी की खेड़ी थाना ओसियां जिला जोधपुर को राशमी थाना पुलिस ने डिटेन किया है।

*एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता।* *जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार।* *एनडीपीएस एक्ट मे दो इनामी सहित 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार* *पुलिस की 97 टीमों के 575 पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्यवाही।* चित्तौड़गढ़, 02 जून 2026। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 97 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 111 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान एएसपी चित्तौड़गढ़ मुकुल शर्मा के सुपरविजन में सोमवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई। जिले के शहर चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 97 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थानों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया। सोमवार तड़के कुल 575 पुलिस कर्मियों द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 335 बीएनएसएस में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 29 अपराधी, स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 83 अपराधी व निरोधात्मक कार्यवाही में 31 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। दो ईनामी अपराधियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियान में उक्त कार्यवाही के दौरान 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने सिरोही जिले के 04 हजार रुपये के ईनामी बदमाश संजय पुत्र राधेश्याम जाट को भादसोड़ा थाना पुलिस ने तथा चित्तौड़गढ़ जिले के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी राकेश पुत्र बाबुराम विश्नोई निवासी कंवर जी की खेड़ी थाना ओसियां जिला जोधपुर को राशमी थाना पुलिस ने डिटेन किया है।

Badgaon, Udaipur | Jun 2, 2026

पुलिस विभाग के एवं ग्राम पंचायत बड़गांव के तत्वधान में जनसंवाद कार्यक्रम - Badgaon News