जमुई के जवेलर्स दुकानों का एसपी विश्वजीत दयाल ने लिया जायजा
18 नवंबर बुधवार की दोपहर बेतिया में एक ज्वेलर्स दुकान से दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ रुपये के आभूषणों की हुई लूट के बाद जमुई में सुरक्षा के दृष्टिकोण से शनिवार की शाम 6:00 बजे एसपी विश्वजीत दयाल सड़क पर उतर आए। इस दौरान टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ शहर के करीब एक दर्जन से अधिक ज्वेलर्स दुकानों का जायजा लिया और सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने दुकानदारों को थानाध्यक्ष व अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर रखने का निर्देश दिया। साथ ही दुकानदारों से बाजार की मौजूदा हालात से भी वाकिफ हुए। इस दौरान एसपी के सड़क पर उतरकर ज्वेलर्स दुकानों की जांच करने को लेकर ज्वेलर्स व अन्य दुकानदारों के बीच भी कुछ क्षण के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके अलावा जमुई जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्र में भी संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा ज्वेलर्स दुकान का जायजा लिया गया। #jamuiPolice #jamui #spjamui #CrimeControl
Jamui, Jamui | Nov 21, 2026