#Spfhr के निर्देशन तथा #Addlfhr के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से यातायात मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान "ड्रंक एंड ड्राइव" के अंतर्गत दिनांक 28.06.2026 की रात्रि में जनपद के विभिन्न टोल प्लाजाओं पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिंदपुर टोल प्लाजा, बहुआ पर यातायात प्रभारी निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव एवं थाना ललौली की सीसी टीम-1 के प्रभारी उपनिरीक्षक एरिस पटेल द्वारा यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई।
इसी क्रम में बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई दीनानाथ एवं थाना कल्याणपुर की सीसी टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक संजय सरोज द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
वहीं काटोघन टोल प्लाजा पर थाना खागा की सीसी टीम के प्रभारी कृष्ण कुमार यादव एवं टीएसआई बिजेंद्र कुमार राय द्वारा सघन वाहन चेकिंग करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नशे की हालत (ड्रंक एंड ड्राइव) में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध 18 ई-चालान करते हुए कुल ₹1,80,000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त बिना नंबर प्लेट के मालवाहक वाहनों के विरुद्ध 10 ई-चालान कर ₹50,000/- का जुर्माना किया गया।
फतेहपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं तथा वाहन पर वैध नंबर प्लेट एवं आवश्यक अभिलेख सदैव साथ रखें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई की जाती रहेगी।
#UPPolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 28, 2026