हरदा। श्रीधाम कॉलोनी में आवारा जानवरों को पकड़ने पहुंची नगर पालिका की टीम पर कथित रूप से एक पशुपालक ने हमला कर दिया। आरोप है कि पशुपालक ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की कोशिश की और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।
घटना के बाद नगर पालिका कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिली। कर्मचारियों का कहना है कि वे नगर में आवारा जानवरों को पकड़ने की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान विवाद हुआ और पशुपालक ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया।
नगर पालिका की टीम ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। घटना को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2026