Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
No post available

#jehanabad Jabtak Jehanabad ka police active nahi hoga yahi hoga . humesha se yahi hote aaya hai.

Jehanabad, Jehanabad | Jun 27, 2024
जहानाबाद जिले के जाने-माने समाजसेवी ललित शंकर की बाइक चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। वहीं इसकी सूचना ललित शंकर के द्वारा नगर थाने में भी की गई और एफआईआर भी दर्ज कराई गई। FIR करने के बाद ललित शंकर ने मीडिया से बात भी की। जहां की उन्होंने पूरे घटना के संबंध में जानकारी दी साथ ही पुलिसया कार्यशाली पर भी सवाल उठाए।

MORE NEWS

शिक्षा, संस्कृति, मित्रता और भाषा दो देशों के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं #jehanabad #news #bihar #gaya

शिक्षा, संस्कृति, मित्रता और भाषा दो देशों के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं #jehanabad #news #bihar #gaya

Jehanabad, Jehanabad | Jul 19, 2026

266 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद, तस्कर फरार
जहानाबाद: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रतनी फरीदपुर प्रखंड के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर गांव में छापेमारी कर 266.250 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मिर्जापुर गांव के वार्ड संख्या-12 में छापेमारी की गई। जांच के दौरान एक खेत में पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद हुई।
मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब के संबंध में मिर्जापुर निवासी गौरव कुमार शर्मा उर्फ रामाकांत शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। छापेमारी की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया। उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विभाग की टीम फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अवैध शराब संबंधी गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

266 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद, तस्कर फरार जहानाबाद: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रतनी फरीदपुर प्रखंड के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर गांव में छापेमारी कर 266.250 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मिर्जापुर गांव के वार्ड संख्या-12 में छापेमारी की गई। जांच के दौरान एक खेत में पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद हुई। मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब के संबंध में मिर्जापुर निवासी गौरव कुमार शर्मा उर्फ रामाकांत शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। छापेमारी की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया। उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग की टीम फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अवैध शराब संबंधी गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 18, 2026

मखदुमपुर प्रखंड के नौगढ़ महादलित टोला पहुंचीं जिला पदाधिकारी, स्वर्गीय शुक्लदेव मांझी के मृत्युपरांत अनाथ बच्चों से मिलकर बंधाया ढांढस; विभिन्न विभागों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
आज दिनांक 18 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया द्वारा मखदुमपुर प्रखंड के नौगढ़ महादलित टोला का भ्रमण कर स्वर्गीय शुक्लदेव मांझी के निधन के उपरांत अनाथ हुए बच्चों एवं परिजनों से मुलाकात की। जिला पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई को परवरिश योजना के अंतर्गत पात्र नाबालिग बच्चियों को लाभान्वित करने, श्रम अधीक्षक को बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सामान्य मृत्यु लाभ अनुदान उपलब्ध कराने तथा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया।
साथ ही शिक्षा विभाग को बच्चियों का स्थानीय विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, मखदुमपुर को परिवार के आधार कार्ड, बैंक खाता सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था कराने तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं टीबी से ग्रसित बच्ची के इलाज की समुचित व्यवस्था, दवा उपलब्ध कराने तथा नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य पदाधिकारी को दिया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सहायक निदेशक (बाल संरक्षण इकाई), श्रम अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मखदुमपुर प्रखंड के नौगढ़ महादलित टोला पहुंचीं जिला पदाधिकारी, स्वर्गीय शुक्लदेव मांझी के मृत्युपरांत अनाथ बच्चों से मिलकर बंधाया ढांढस; विभिन्न विभागों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश आज दिनांक 18 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया द्वारा मखदुमपुर प्रखंड के नौगढ़ महादलित टोला का भ्रमण कर स्वर्गीय शुक्लदेव मांझी के निधन के उपरांत अनाथ हुए बच्चों एवं परिजनों से मुलाकात की। जिला पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई को परवरिश योजना के अंतर्गत पात्र नाबालिग बच्चियों को लाभान्वित करने, श्रम अधीक्षक को बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सामान्य मृत्यु लाभ अनुदान उपलब्ध कराने तथा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही शिक्षा विभाग को बच्चियों का स्थानीय विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, मखदुमपुर को परिवार के आधार कार्ड, बैंक खाता सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था कराने तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं टीबी से ग्रसित बच्ची के इलाज की समुचित व्यवस्था, दवा उपलब्ध कराने तथा नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य पदाधिकारी को दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सहायक निदेशक (बाल संरक्षण इकाई), श्रम अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 18, 2026