प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
दिनांक -19 सितंबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा
.....................................
सुश्री सारा अशरफ, भा०प्र० से०, उप विकास आयुक्त द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे अन्तर्गत स्थल निरीक्षण
आज दिनांक 19.09.2026 उप विकास आयुक्त, नालन्दा के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बिहारशरीफ के साथ बिहारशरीफ अनुमंडल के बिहारशरीफ नगर निगम अन्तर्गत कमरपुर पहाड़पुर का क्षेत्र भ्रमण किया गया।
डिजिटल क्रॉप सर्वे अन्तर्गत स्थल पर खरीफ मौसम वर्ष 2026-27 के धान फसल के खेत का मोबाईल एप से सर्वेयर के कार्य के पूरी प्रक्रिया की समीक्षा किया गया। कृषि समन्वयक के द्वारा खरीफ मौसम में धान खेत के प्लॉट का मोबाईल एप्प से खेत का सर्वेक्षण किया गया गया एवं फोटोग्राफ अपलोड किया गया। सर्वेक्षण में पाया गया कि स्थल पर डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण ऐप्प अच्छी तरह से कार्य कर रहा है। क्षेत्र भ्रमण में स्थल पर श्री मुकेश कुमार, कृषि समन्वयक एवं श्री जितेन्द्र कुमार, किसान सलाहकार उपस्थित हुए।
जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा उप विकास आयुक्त, नालन्दा को अवगत कराया गया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में राज्य स्तर पर नालन्दा जिला का रैंक दूसरा स्थान है। नालन्दा जिले को कुल 12,16,698 प्लॉटों के सर्वे का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अब तक 8,25,929 प्लॉटों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सुपरवाईजर द्वारा 5,89,292 प्लॉट को एप्प्रुवल कर दिया गया। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण कार्य में सर्वेयर एवं सुपरवाईजर को सर्वेक्षण कार्य हेतु प्रति प्लॉट सर्वे के लिए प्रोत्साहन मानदेय राशि का प्रावधान किया गया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute
Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India
Department of Agriculture, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026