जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 23.09.2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, नालंदा के द्वारा अलामा एकबाल महाविद्यालय बिहारशरीफ में कुल 86 छात्र/छात्राओं उपस्थित हुए l
कार्यक्रम के दौरान श्रीमति कल्पना प्रसाद प्रबंधक के द्वारा छात्रों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, इन योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया।
उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री राजकिशोर कुमार, सिंगल विंडों ऑपरेटर, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, नालंदा के द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया l
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
बिहार कौशल विकास मिशन
Nalanda, Bihar | Sep 23, 2026