• सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की राजस्व मंत्री ने की समीक्षा
• 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर इछावर में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने इछावर विकासखंड में अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों, विभागीय तैयारियों तथा आमजन की सहभागिता से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने तथा शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में इछावर एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रूशाली पोरष सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Sep 14, 2026