छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान दिलाने और समृद्ध ग्रामीण संस्कृति, पारंपरिक कला, शिल्प एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को राज्योत्सव 2026 में ‘‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
इस पहल से ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान मिलेगी।
#RuralTourism #Chhattisgarh #CheendruAward #CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026