
#नकोट #इंडेन गैस ऐजेंसी ने लगाया शिविर, #क्षेत्र के 103 लोगों को मिली सुविधा
#गजा। #इंडेन गैस ऐजेंसी नकोट द्वारा आज बारातघर गजा में #ऋषि गैस ऐजेंसी ऋषिकेश के गैस कनेक्शन ट्रांसफर व केवाईसी कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने शिविर लगाने के लिए जिलाधिकारी टिहरी व प्रबंधक इंडियन आयल कारपोरेशन देहरादून को पत्र भेजा था कि ग्रामीणों को बहुत असुविधा हो रही है, इंडेन गैस सेवा ऐजेंसी को शिविर आयोजित कर समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
#आज गजा में 70 लोगों के गैस कनेक्शन ऋषिकेश से ट्रांसफर हुए हैं तथा 33 लोगों ने के. वाई सी कराई है। नकोट #इंडेन गैस सेवा ऐजेंसी के #ओम प्रकाश बहुगुणा व #जितेंद्र सिंह रावत पूरे दिन इस कार्य करने मे लगे रहे। #नगर पंचायत अध्यक्ष #कुंवर सिंह चौहान व #जिला पंचायत सदस्य #ताजबीर सिंह खाती ने बताया कि शिविर में सुबह से ही भारी भीड़ लगी रही, दूरदराज क्षेत्रों से भी लोग शिविर में पहुंचे,जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने नकोट इंडेन गैस ऐजेंसी के कर्मचारियों द्वारा सहयोग किए कार्य की सराहना की है। कल 14 जुलाई को पोखरी क्वीली मे शिविर रखा गया है। #जिला पंचायत सदस्य #जोत सिंह असवाल ने बताया कि निकटवर्ती गांवों के लोगों को सूचना दी गई है।