Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

पोस्ट कोड 817 के JOA (IT) कर्मचारियों ने एकमुश्त नियमितीकरण की मांग को लेकर मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन नाहन, 2 जुलाई। पोस्ट कोड 817 के अंतर्गत चयनित एवं उपायुक्त कार्यालय, जिला सिरमौर (नाहन) में कार्यरत Junior Office Assistant (IT) कर्मचारियों ने अपनी नियमितीकरण संबंधी मांगों को लेकर माननीय उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान को ज्ञापन सौंपा, जिसे माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2020 की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित परीक्षा का परिणाम न्यायालयीय एवं प्रशासनिक कारणों से अगस्त 2024 में घोषित हुआ। इसके बाद समान पोस्ट कोड 817 के अंतर्गत चयनित कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर नियुक्तियां मिलने के कारण नियमितीकरण में लगभग छह माह का अंतर उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यह देरी पूरी तरह प्रशासनिक कारणों से हुई है, जबकि इसमें उनका कोई दोष नहीं है। इस कारण समान चयन प्रक्रिया से नियुक्त कर्मचारियों के वेतन एवं अन्य सेवा लाभों में असमानता उत्पन्न हो रही है। कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया कि न्याय एवं समानता के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए पोस्ट कोड 817 के अंतर्गत चयनित सभी JOA (IT) कर्मचारियों को एक समान नियमितीकरण तिथि प्रदान करने हेतु एकमुश्त (One-Time) छूट दी जाए। इस अवसर पर माननीय मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कर्मचारियों की बात गंभीरता से सुनी और उनकी मांग पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने सरकार से अपनी न्यायोचित मांग पर शीघ्र निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की।

Shimla Urban, Shimla | Jul 2, 2026

MORE NEWS

मानसून की पहली ही बारिश ने किन्नौर में मचाई भारी तबाही! 🌧️

जिला किन्नौर के लिप्पा, चोलिंग और रिस्पा क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सड़कों और संपर्क मार्गों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली का कार्य जारी है।

#Kinnaur #Monsoon #HeavyRain #HimachalPradesh #RainDamage #WeatherUpdate #HimachalNews

मानसून की पहली ही बारिश ने किन्नौर में मचाई भारी तबाही! 🌧️ जिला किन्नौर के लिप्पा, चोलिंग और रिस्पा क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सड़कों और संपर्क मार्गों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली का कार्य जारी है। #Kinnaur #Monsoon #HeavyRain #HimachalPradesh #RainDamage #WeatherUpdate #HimachalNews

Shimla Urban, Shimla | Jul 3, 2026

बंजार की चकुरठा पंचायत में बड़ा हादसा टला, घर में घुसी  चट्टान

बंजार (कुल्लू),तहसील बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा में  एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पंचायत चकुरठा में एक घर के पीछे से भारी चट्टान अचानक खिसककर सीधे मकान में आ घुसी। घटना में घर को काफी नुकसान पहुंचा है।  

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अचानक हुई इस घटना से परिवार दहशत में है।

बंजार की चकुरठा पंचायत में बड़ा हादसा टला, घर में घुसी चट्टान बंजार (कुल्लू),तहसील बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा में एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पंचायत चकुरठा में एक घर के पीछे से भारी चट्टान अचानक खिसककर सीधे मकान में आ घुसी। घटना में घर को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अचानक हुई इस घटना से परिवार दहशत में है।

Shimla Urban, Shimla | Jul 3, 2026

#शिमला:- शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार में सोशल मीडिया चलाने पर पूर्ण रूप से लगाई गई पाबंदी..मंदिर परिसर और मंदिर के अंदर अब नहीं बना पाएंगे वीडियो और रील्स, उलंघन करने वालो के ख़िलाफ़ होगी कार्रवाई..एसडीएम चौपाल ने जारी किए आदेश..!

#शिमला:- शिरगुल महाराज मंदिर चूड़धार में सोशल मीडिया चलाने पर पूर्ण रूप से लगाई गई पाबंदी..मंदिर परिसर और मंदिर के अंदर अब नहीं बना पाएंगे वीडियो और रील्स, उलंघन करने वालो के ख़िलाफ़ होगी कार्रवाई..एसडीएम चौपाल ने जारी किए आदेश..!

Shimla Urban, Shimla | Jul 3, 2026