Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
usr22112780
भुसावर: क्रेशर संचालक की दबंगई के खिलाफ सर्व समाज की महापंचायत, SDM को सौंपा ज्ञापन, पीड़ित का आरोप- बाउंसरों से धमकाया, फायरिंग कराई
Bharatpur, Bharatpur
| Jun 3, 2026
MORE NEWS
#सीएम_के_परिवार_की_दंडवत_परिक्रमा.. भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता देवी गोवर्धन में हैं और श्री गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा लगा रहीं हैं। इस दौरान उनके साथ राजस्थान पुलिस, सीएम सिक्योरिटी और यूपी पुलिस के जवान भी हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटे सात कोस यानी 21 किलोमीटर की दंडवत परिक्रमा को पूरा करेंगे। इस धार्मिक कार्य में मुख्यमंत्री के पुत्र अभिषेक शर्मा के अलावा अन्य कई भक्तगण भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी और परिजन हर साल श्री गिरिराज जी महाराज की दंडवत परिक्रमा लगाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी श्री गिरिराज महाराज के परम भक्त हैं। सीएम बनने से पहले भजनलाल शर्मा भी साल में एक बार 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाते थे, लेकिन प्रदेश का दायित्व आने के बाद से वह इस परिक्रमा में अपने परिजनों के साथ मौजूद नहीं रहते हैं।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 5, 2026
#भरतपुर। संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने गुरुवार को उच्चैन उपखंड की ग्राम पंचायत नगला बीजा में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस जनसुनवाई में राजस्व, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी और जलदाय विभाग से जुड़े कुल 18 मामले सामने आए, जिनके त्वरित व संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को सभी शिकायतों को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर संवेदनशीलता के साथ समय पर निस्तारण करने को कहा ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। जनसुनवाई के बाद संभागीय आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उच्चैन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और उजाला क्लीनिक को नियमित संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेद औषधालय में मरीजों की सुविधा के लिए रैंप व संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई संख्या-695 का निरीक्षण कर बिना टोकन भोजन देने पर नाराजगी जताई और संचालक को भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई व खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम सुरेश हरसोलिया और तहसीलदार रमेश चन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 5, 2026
#भरतपुर। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर भरतपुर जिले में व्यापक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ मृदुल सिंह ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रकृति संरक्षण को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने सभी विभागों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन कार्यक्रमों को एक जनआंदोलन का रूप देने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में एडीएम सिटी राहुल सैनी, डीएफओ चेतन कुमार सहित कई अधिकारी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 5, 2026
#भरतपुर। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा युवाओं के हुनर को निखारने के लिए 'स्किल डेवलपमेंट फॉर यू' कार्यक्रम के तहत भरतपुर जिले को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसे लेकर कौशल विकास मंत्रालय के एडवाइजर और सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. आईवी सुब्बाराव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला कलेक्टर कमर चौधरी और सीईओ मृदुल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. सुब्बाराव ने बताया कि देश में राजस्थान के भरतपुर और उत्तर प्रदेश के बागपत जिले को इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है, जिसके तहत 15 से 30 वर्ष के युवाओं का डेटाबेस तैयार कर उनकी रुचि और स्थानीय औद्योगिक, कृषि, डेयरी व पर्यटन क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने टीटीजेड और एनसीआर क्षेत्र की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए कृषि व डेयरी आधारित उद्योगों पर विशेष फोकस करने तथा आरएसएलडीसी व रोजगार विभाग को नोडल एजेंसी बनाकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ मृदुल सिंह ने जिले की भौगोलिक स्थिति और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार बढ़ाने का सुझाव दिया।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 5, 2026
#सीएम_पत्नी_की_दंडवत_परिक्रमा.. भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता देवी गोवर्धन में हैं और श्री गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा लगा रहीं हैं। इस दौरान उनके साथ राजस्थान पुलिस, सीएम सिक्योरिटी और यूपी पुलिस के जवान भी हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटे सात कोस यानी 21 किलोमीटर की दंडवत परिक्रमा को पूरा करेंगे। इस धार्मिक कार्य में मुख्यमंत्री के पुत्र अभिषेक शर्मा के अलावा अन्य कई भक्तगण भी शामिल हैं। आम श्रद्धालुओं के बीच मुख्यमंत्री के परिजनों की धार्मिक आस्था की चर्चा पद यात्रा के मार्ग में मौजूद लोग कर रहे है। मुख्यमंत्री की पत्नी और परिजन हर साल श्री गिरिराज जी महाराज की दंडवत परिक्रमा लगाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी श्री गिरिराज महाराज के परम भक्त हैं। सीएम बनने से पहले भजनलाल शर्मा भी साल में एक बार 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाते थे, लेकिन प्रदेश का दायित्व आने के बाद से वह इस परिक्रमा में अपने परिजनों के साथ मौजूद नहीं रहते हैं।*
Bharatpur, Bharatpur | Jun 5, 2026
भुसावर: क्रेशर संचालक की दबंगई के खिलाफ सर्व समाज की महापंचायत, SDM को सौंपा ज्ञापन, पीड़ित का आरोप- बाउंसरों से धमकाया, फायरिंग कराई - Bharatpur News