#सीएम_पत्नी_की_दंडवत_परिक्रमा..
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता देवी गोवर्धन में हैं और श्री गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा लगा रहीं हैं। इस दौरान उनके साथ राजस्थान पुलिस, सीएम सिक्योरिटी और यूपी पुलिस के जवान भी हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटे सात कोस यानी 21 किलोमीटर की दंडवत परिक्रमा को पूरा करेंगे। इस धार्मिक कार्य में मुख्यमंत्री के पुत्र अभिषेक शर्मा के अलावा अन्य कई भक्तगण भी शामिल हैं। आम श्रद्धालुओं के बीच मुख्यमंत्री के परिजनों की धार्मिक आस्था की चर्चा पद यात्रा के मार्ग में मौजूद लोग कर रहे है। मुख्यमंत्री की पत्नी और परिजन हर साल श्री गिरिराज जी महाराज की दंडवत परिक्रमा लगाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी श्री गिरिराज महाराज के परम भक्त हैं। सीएम बनने से पहले भजनलाल शर्मा भी साल में एक बार 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाते थे, लेकिन प्रदेश का दायित्व आने के बाद से वह इस परिक्रमा में अपने परिजनों के साथ मौजूद नहीं रहते हैं।*