
मोरनी हिल्स में बढ़ती चोरियों पर संयुक्त बैठक 23 अगस्त को
मोरनी हिल्स क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक का उद्देश्य चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना, भविष्य में होने वाले जान-माल के नुकसान से बचाव तथा चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
समस्त मोरनी हिल्स क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। बैठक में जिला परिषद सदस्य व चेयरमैन, ब्लॉक समिति सदस्य व चेयरमैन, ग्राम पंच, सभी पंचायतों के सरपंच तथा क्षेत्रवासी शामिल होंगे। लोगों से अपने सुझाव देने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
युवा संगठन के प्रधान मोहित परमार ने कहा कि यह बैठक किसी एक व्यक्ति या गांव के लिए नहीं, बल्कि पूरे मोरनी हिल्स क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।
बैठक का स्थान: ग्राम बैहलौं, मां बड़ासन मंदिर
दिनांक: 23 अगस्त 2026
समय: दोपहर 3:30 बजे
निवेदक: समस्त मोरनी युवा संगठन
प्रधान: मोहित परमार
#मोरनी_हिल्स #मोरनी #चोरी #सुरक्षा #मोहित_परमार #मोरनी_युवा_संगठन #पंचकूला #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण