भोपाल/मप्र: रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ गया है। आज से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के आंकड़े को पार कर गए हैं, जबकि अन्य प्रमुख शहरों में भी कीमतें आसमान छू रही हैं।
जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट:
भोपाल: ₹947.50 में मिलेगा घरेलू सिलेंडर।
इंदौर: नई कीमत ₹970 के करीब पहुंची।
जबलपुर: जनता को अब देने होंगे ₹919।
ग्वालियर और उज्जैन: यहां कीमतें ₹1000 के पार निकल चुकी हैं।
लगातार बढ़ रही इस महंगाई को लेकर आम जनता में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगे राशन और ईंधन के बीच अब रसोई गैस के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
इस बड़ी वृद्धि पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#IndiaHeadline24 #LPGPriceHike #GasCylinderPrice #MadhyaPradeshNews #Bhopal #Indore #Gwalior #Jabalpur #Ujjain #BreakingNews #Inflation #R रसोईगैस #महंगाईकीमार
Mauganj, Rewa | Jun 7, 2026