
प्राचार्य डॉ. मूलचन्द को बैंकॉक में अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत रत्न सम्मान से सम्मानित
चूरूः जिले के तारानगर के मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मूलचन्द को बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित पांचवीं अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल संस्कृत संगोष्ठी में अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्कृत व संस्कृति के क्षेत्र में उनकी सतत साधना, निष्ठा व योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। बैंकॉक स्थित शिल्पकोर्न विश्वविद्यालय परिसर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक भारत सरकार की ओर से संचालित संस्कृत अध्ययन केंद्र एवं ग्लोबल संस्कृत फोरम भारत के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से लगभग 300 शोधपत्र ऑफलाइन व ऑनलाइन प्रस्तुत किए गए। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रो. डॉ. मूलचन्द ने भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में नागेशभट्ट का काव्यशास्त्रीय योगदान विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। शोध पत्र में उन्होंने नागेशभट्ट को केवल व्याकरणाचार्य के रूप में देखना उनके बहुआयामी विद्वत्तापूर्ण व्यक्तित्व का एकांगी मूल्यांकन होगा। उन्होंने काव्यशास्त्र के क्षेत्र में नागेशभट्ट के योगदान तथा अलंकार शास्त्र एवं धर्मशास्त्र सहित विभिन्न विषयों पर उनके विद्वत्तापूर्ण कार्यों को रेखांकित किया। डॉ. मूलचन्द ने कहा कि नागेशभट्ट का काव्यशास्त्रीय योगदान भारतीय ज्ञान परंपरा की निरंतरता एवं समृद्धि का महत्वपूर्ण प्रमाण है। बैंकॉक में मिला अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत रत्न सम्मान डॉ. मूलचन्द के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त तीसरा प्रतिष्ठित सम्मान बताया गया है। इससे पूर्व उन्हें संस्कृत महामहोपाध्याय की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा पिछले सत्र में उन्हें संस्कृत साधना सम्मान से नवाजा गया। संगोष्ठी में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. मूलचंद को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिलने की सूचना पर माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने दूरभाष से उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं तारानगर एवं चूरू क्षेत्र के संस्कृत प्रेमियों, विद्वानों एवं शिक्षाविदों में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। #Mulchand
#follower #nonfollowers #highlightseveryone #highlights #todayposts #postoftheday #postof2026 #fb #trendingnow
Churu, Churu | Sep 29, 2026