Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हाजीपुर में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने किया ध्वजारोहण हाजीपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार सह वैशाली के जिला प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने परेड निरीक्षण के उपरांत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान पूरा स्टेडियम राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा सहित जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान परेड में शामिल जवानों ने अनुशासन और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने लोगों में देशभक्ति, गौरव और उत्साह का संचार किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल तिरंगे की आन-बान-शान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #Hajipur #Vaishali #Bihar #BiharNews #VaishaliNews #HajipurNews #YoungIndiaNews #Tiranga #JaiHind #VandeMataram #BiharPolice #DistrictAdministrationVaishali #AzadiKaAmritMahotsav

Hajipur, Vaishali | Aug 15, 2026